₹12,000 करोड़ जुटाने के लिए शेयरधारकों से मंज़ूरी लेगी एनटीपीसी
एनटीपीसी 29 अगस्त को होने वाली सालाना आम बैठक में निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के ज़रिए ₹12,000 करोड़ तक जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंज़ूरी लेगी। बकौल एनटीपीसी, कंपनी के निदेशक मंडल ने 29-जून को हुई बैठक में धन जुटाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी थी और विशेष प्रस्ताव को पारित किए जाने की सिफारिश की थी।