₹12 करोड़ की घड़ी पहने सलमान खान की तस्वीर हुई वायरल, जड़े हैं 500 से अधिक डायमंड्स
जुनैद खान और खुशी कपूर की हालिया फिल्म 'लवयापा' की स्पेशल स्क्रीनिंग में ऑडेमार्स पिगुएट की रॉयल ओक ऑफशोर डायमंड वॉच पहने अभिनेता सलमान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। घड़ी की कीमत ₹12 करोड़ है और इसके केस व ब्रेसलेट पर 474 बैगुएट-कट डायमंड्स लगे हैं। घड़ी की डायल पर 116 बैगुएट-कट डायमंड्स हैं।