₹1200 के पार जा सकते हैं इस केबल कंपनी के शेयर, ब्रोकरेज ने दी 'Buy' रेटिंग
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने केबल्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी फिनोलेक्स केबल्स को 'बाय' रेटिंग दी और इसका टारगेट प्राइस ₹1,235 तय किया जो मौजूदा भाव से 27% ऊपर है। ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले समय में हाउसिंग और निर्माण गतिविधियों से कंपनी को फायदा होगा। कंपनी के शेयर बुधवार को 0.87% तेज़ी के साथ ₹971 पर बंद हुए।