₹1200 करोड़ है अभिनेता सैफ अली खान की नेटवर्थ, ₹800 करोड़ है पटौदी पैलेस की कीमत
इकोनॉमिक टाइम्स (ईटी) के मुताबिक, अभिनेता सैफ अली खान की नेटवर्थ ₹1200 करोड़ से अधिक है। ईटी के अनुसार, गुरुग्राम स्थित उनके पैतृक घर पटौदी पैलेस की कीमत ₹800 करोड़ है। बकौल रिपोर्ट्स, बांद्रा (मुंबई) वाले जिस घर में सैफ पर हमला हुआ उसकी कीमत ₹103 करोड़ है। उनके पास कथित तौर पर स्विट्ज़रलैंड में ₹33 करोड़ का घर है।