₹13,500 करोड़ के पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में हुआ गिरफ्तार: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ₹13,500 करोड़ के पीएनबी घोटाले के आरोपी व भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, चोकसी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी (बेल्जियम की नागरिक) संग बेल्जियम में रह रहा था। इससे पहले मीडिया आउटलेट असोसिएटेड टाइम्स ने बताया था कि भारत ने बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था।