₹1300 का इंजेक्शन ₹5100 में बेच रहा था प्राइवेट अस्पताल, मचा बवाल; वायरल हुआ वीडियो
एक प्राइवेट अस्पताल का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें कुछ लोग ₹1318 का इंजेक्शन ₹5100 में बेचने को लेकर हंगामा करते दिख रहे हैं। एक व्यक्ति ने कहा कि इंजेक्शन के बाहरी डिब्बे पर ₹5100 लिखा है और अंदर असली पैक पर ₹1318 कीमत दर्ज है। एक महिला कर्मचारी से व्यक्ति की तीखी बहस हुई।