₹14.5 लाख की SUV के लिए ग्राहक ने चुकाया ₹7 लाख टैक्स, बिल की तस्वीर हुई वायरल
सुमित बहल नामक X यूज़र ने महिंद्रा एक्सयूवी700 के डीज़ल मॉडल का जीएसटी बिल शेयर किया है जिसमें एसयूवी की असल कीमत ₹14.58 लाख और लगभग ₹7 लाख टैक्स राशि लिखी है। इसमें 28% जीएसटी और 20% जीएसटी सेस शामिल है। बहल ने लिखा, "आप अपने वेतन और पूंजीगत लाभ पर टैक्स देने के बाद यह टैक्स देते हैं।"