₹14 लाख तक पहुंचा दिल्ली के सभी बड़े होटल का किराया, बुकिंग हुई फुल; क्या है वजह?
दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स सम्मेलन के चलते अधिकतर लग्जरी होटलों में कमरों की बुकिंग फुल हो चुकी है। होटल ताज में आमतौर पर एक दिन का शुरुआती किराया ₹72,000 से ₹1.5 लाख तक होता था, मांग बढ़ने से सबसे लग्जरी कमरे का किराया ₹14 लाख पहुंच गया। कई होटलों ने बुकिंग बंद कर दी है।