₹15,000 की सैलरी से शादी में ₹200 करोड़ खर्च करने तक कैसे पहुंचा बेटिंग ऐप का मास्टरमाइंड?
₹6,000 करोड़ के महादेव बेटिंग ऐप मामले का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर कभी अपने बड़े भाई की जूस की दुकान पर काम कर ₹15,000/माह कमाता था। उसने बिज़नेस के लिए उसी दुकान से पैसे उधार लिए और 2020 तक छोटे स्तर पर काम करता रहा। 2-साल में वह दुबई में आलीशान ज़िंदगी जीने लगा और शादी में ₹200 करोड़ खर्च किए।