₹15,290 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, शेन वॉर्न के परिवार को मिलेंगे ₹460 करोड़
₹15,290-करोड़ में राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी निवेशक काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने खरीदा है। इस डील के बाद दिवंगत शेन वॉर्न के परिवार को करीब ₹460-करोड़ मिलेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, उन्हें टीम में हर साल 0.75% हिस्सेदारी मिलती थी जो 4 साल में 3% हो गई। 'द हेरल्ड सन' को दिए इंटरव्यू में वॉर्न ने इसका जिक्र किया था।