₹15 करोड़ की मशीन समेत दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में करोड़ों के मेडिकल उपकरण हुए कबाड़

ऑडिट में खुलासा हुआ कि 2017 में खरीदी गई ₹15 करोड़ की कैंसर जांच मशीन (साइक्लोट्रॉन मशीन) समेत करोड़ों के मेडिकल उपकरण दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में बेकार पड़े हैं। इसमें कोविड के दौरान खरीदे या दान किए गए उपकरण भी शामिल हैं। बेकार उपकरण दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और लोक नायक अस्पताल में पड़े हैं।

Load More