₹156 का नया हाई बनाते ही इस शेयर में U-टर्न, लगा लोअर सर्किट; 5 दिन में बदला खेल
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को हीरो मोटर्स के शेयर में ज़बरदस्त हलचल देखने को मिली। कारोबार के दौरान शेयर ₹156.03 के नए 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचा लेकिन अचानक हुई बिकवाली से गिरकर ₹127.67 के लोअर सर्किट पर आ गया। ₹84 के इश्यू प्राइस वाले इस शेयर में IPO लिस्टिंग के बाद से भारी उतार-चढ़ाव जारी है।