₹16,800 करोड़ में बिकी RCB, आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने खरीदा
आदित्य बिरला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन के कंसोर्टियम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को खरीद लिया है। यह सौदा $1.78 बिलियन (लगभग ₹16,800 करोड़) में हुआ। इससे पहले मंगलवार को ही काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स को $1.63 बिलियन (₹15,300 करोड़) में खरीदा।