₹183 करोड़ के फर्ज़ी बैंक गारंटी घोटाले का हुआ भंडाफोड़, PNB के मैनेजर समेत 2 लोग गिरफ्तार
सीबीआई ने ₹183.21 करोड़ के फर्जी बैंक गारंटी घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए पीएनबी के वरिष्ठ मैनेजर गोविंद चंद्रा हंसदा समेत 2 लोगों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। दरअसल, इस बैंक गारंटी के ज़रिए 2023 में इंदौर की एक निजी कंपनी को मध्य प्रदेश के जल निगम ने ₹974 करोड़ के 3 सिंचाई के प्रोजेक्ट्स दिए थे।