₹19,300 के लिए बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा था शख्स, अब बैंक का शाखा प्रबंधक हुआ निलंबित
ओडिशा में मई में जीतू मुंडा द्वारा मृत बहन के खाते से ₹19,300 निकालने के लिए उसका कंकाल लेकर बैंक पहुंचने के मामले में उस ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को निलंबित किया गया है। मृतका के बैंक खाते में कोई नॉमिनी ना होने और बैंककर्मी के मृत्यु का प्रमाण मांगने पर जीतू कंकाल लेकर बैंक पहुंचा था।