बैंक ने ₹19300 निकालने के लिए बहन का कंकाल लेकर ब्रांच पहुंचे शख्स को लेकर दिया स्पष्टीकरण
क्योंझर (ओडिशा) में एक आदिवासी शख्स द्वारा अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक में उसके नाम पर जमा ₹19300 निकालने के लिए पहुंचने के मामले में इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने स्पष्टीकरण जारी किया है। बकौल बैंक, जीतू मुंडा नामक शख्स नशे में था और बैंक द्वारा पैसे निकालने के लिए मृत्यु प्रमाण-पत्र अनिवार्य बताए जाने पर उसने हंगामा किया।