₹1960 करोड़ के घाटे के बाद इस बैंक ने चुना अपना नया सीईओ
इंडसइंड बैंक ने सोमवार को बैंकर ऐक्सिस के राजीव आनंद को अगले 3 साल के लिए अपना नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया है। पिछले कुछ महीनों से बैंक बिना पूर्णकालिक सीईओ के चल रहा था। गौरतलब है, इंडसइंड बैंक में हुए डेरिवेटिव लेनदेन के गलत हिसाब-किताब के बाद बैंक को इस साल ₹1960 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है।