'1983 में ली नागरिकता तो 1980 में सोनिया गांधी कैसे बनीं वोटर', कोर्ट में याचिका दायर
दिल्ली के एक कोर्ट में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ याचिका दायर कर कहा गया है कि सोनिया गांधी 1983 में भारतीय नागरिक बनी थीं लेकिन 1980 की मतदाता सूची में उनका नाम था। याचिका में पुलिस को इस आरोप की जांच का निर्देश दिए जाने का आग्रह किया गया है। मामले में 10 सितंबर को सुनवाई होगी।