₹2,048 करोड़ में पेटीएम का टिकटिंग कारोबार खरीदेगी ज़ोमैटो
फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमैटो ने बुधवार को कहा कि वह पेटीएम के मनोरंजन और टिकटिंग कारोबार का कुल ₹2,048 करोड़ में अधिग्रहण करेगी। इस अधिग्रहण से फिल्मों और लाइव इवेंट के लिए भारत के टिकटिंग मार्केट में ज़ोमैटो की उपस्थिति मज़बूत हो जाएगी। ज़ोमैटो इस सौदे के बाद पेटीएम के 'इनसाइडर' और 'टिकटन्यू' प्लैटफॉर्म की मालिक बन जाएगी।