₹2,600 प्रति घंटा कमाने वाले SpaceX के पूर्व वेल्डर अब हैं ₹10 करोड़ के शेयरों के मालिक
दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर एलन मस्क की कंपनी SpaceX में कभी $28 (₹2,600) प्रति घंटे पर काम करने वाले वेल्डर जुआन हर्नांडेज़ अब $1 मिलियन (₹10 करोड़) के शेयरों के मालिक हैं। वह जेफ बेज़ोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन में काम करते हैं। उन्हें SpaceX से $10,000 के शेयर मिले थे जिसे उन्होंने 'कोई बड़ी बात नहीं है' बताया था।