₹2 करोड़ बेस प्राइस वाले रबाडा के लिए 3 टीमों में हुई बिड वॉर, GT ने ₹10.75 करोड़ में खरीदा
दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने ₹10.75 करोड़ में खरीद लिया है। जेद्दाह (सऊदी अरब) में हुई नीलामी में रबाडा को खरीदने के लिए आरसीबी और एमआई ने भी बोलियां लगाई थीं। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की तरफ से आईपीएल खेल चुके रबाड़ा का बेस प्राइस ₹2 करोड़ था।