2 महीने की बिकवाली के बाद FPI ने जून में खरीदे ₹25,565 करोड़ के भारतीय शेयर
लगातार 2 माह की बिकवाली के बाद एफपीआई (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक) जून माह में भारतीय शेयर बाज़ार में फिर से खरीददार बन गए। बकौल रिपोर्ट्स, शेयर बाज़ारों में तेज़ी के बीच जून में एफपीआई ने शुद्ध रूप से ₹26,565 करोड़ के भारतीय शेयर खरीदे हैं। मई में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाज़ार से ₹25,586 करोड़ निकाले थे।