'20% तो बहुत ज़्यादा है, होर्मुज़ स्ट्रेट के हम हैं असली रखवाले', ट्रंप के टोल वसूलने के एलान पर ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले वाणिज्यिक जहाज़ों से अमेरिका 20% टोल वसूलेगा। इसपर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तंज़ कसते हुए कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति बिलकुल सही हैं...लेकिन ईरान हमेशा से होर्मुज़ स्ट्रेट का रखवाला रहा है और वही रहेगा...20% तो बहुत ज़्यादा है...हम कम वसूलेंगे।"