₹20,000 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में फरार पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार
राजस्थान एसीबी ने कथित ₹20,000-करोड़ के 'जल जीवन मिशन' घोटाले में कई शहरों में छापेमारी कर पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बकौल एसीबी, 2 निजी फर्मों ने राजस्थान के पीएचईडी अधिकारियों संग मिलकर मिशन के तहत ठेके लेकर काम पूरा होने के फर्ज़ी प्रमाण-पत्र, IRCON का 'लेटर ऑफ अवॉर्ड', बोली दस्तावेज़ आदि दिखाए थे।