₹20,000 करोड़ दान करेगा लोढ़ा परिवार, मैक्रोटेक में 20% स्टेक परमार्थ इकाई को करेगा ट्रांसफर
लोढ़ा समूह के प्रवर्तक अभिषेक लोढ़ा और उनका परिवार सूचीबद्ध कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी का 20% महत्वपूर्ण हिस्सा परमार्थ इकाई लोढ़ा फिलन्थ्रपी फाउंडेशन को हस्तांतरित करेंगे। इसकी कुल कीमत करीब ₹20,000 करोड़ है। अभिषेक ने कहा कि 100 वर्ष पहले टाटा परिवार द्वारा अपने उद्यम की बड़ी हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट को दिया जाना उनके लिए प्रेरणा बना।