-20°C में चलने में सक्षम कश्मीर की पहली वंदे भारत ट्रेन कैसे अन्य हमनाम ट्रेनों से होगी अलग?
रेल मंत्रालय के अनुसार, जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर चलने जा रही कश्मीर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस अन्य वंदे भारत ट्रेनों से अलग होगी। बकौल मंत्रालय, ऐंटी फ्रीज़िंग फीचर्स वाली यह ट्रेन -20°C तापमान में भी चल सकेगी। इसके ड्राइवर केबिन में हीटेड विंडशील्ड और पानी को जमने से रोकने के लिए प्लंबिंग व बायो टॉयलेट्स में हीटिंग एलीमेंट्स लगे हैं।