₹20 की कचौड़ी खाने रुका शख्स, ₹20 लाख लेकर भाग निकले बदमाश; जयपुर का वीडियो आया सामने
जयपुर (राजस्थान) में स्कूटर पर बैठकर कचौड़ी खा रहे शख्स का ₹20 लाख से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 50 वर्षीय पीड़ित घटना के समय अपने स्कूटर पर था और वह कपड़ा व्यापारी के यहां कलेक्शन का काम करता है। पीड़ित की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया है।