₹20 के नोट में दिखने वाली जगह पहुंची महिला, दिखाया खूबसूरत नज़ारा
इंस्टाग्राम पर वैली जेस नामक एक महिला यूज़र ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उस जगह को दिखा रही हैं जो ₹20 के नोट के पीछे नज़र आती है। यह जगह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की है। ₹20 के इस नोट में दो पेड़ों के बीच में समुद्र नज़र आ रहा है।