बिहार की अम्मा ने किया कमाल! ₹20 से शुरू किया टिफिन बिज़नेस, ₹2.5 करोड़ तक पहुंचा कारोबार
बिहार की देवनी देवी ने 2002 में महज ₹20 के टिफिन से ‘अम्मा किचन’ की शुरुआत की थी। परिवार की नाराज़गी और पति के छह महीने तक बात न करने के बावजूद उन्होंने काम जारी रखा। 2022 में बिज़नेस ऑनलाइन आने के बाद इसका विस्तार हुआ और आज कारोबार का सालाना रेवेन्यू करीब ₹2.5 करोड़ पहुंच गया है।