'20 मार्केट के 20 व्यापारियों से 20 मिनट बात करें', राहुल गांधी को व्यापारियों ने दिया चैलेंज
दिल्ली के व्यापारियों के संगठन CTI ने राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वह 20-बाज़ारों के 20-व्यापारियों से 20-मिनट बात करें। बकौल CTI, अगर राहुल साबित कर दें कि 1-नवंबर की रैली से कारोबार बढ़ेगा तो वे विरोध नहीं करेंगे। रैली से कारोबार प्रभावित होने की बात साबित हुई तो उसे दिवाली तक टालने की मांग की गई है।