₹20 लाख से शुरू होती है और करोड़ों तक जाती है: फंड मैनेजर की औसत सैलरी पर राधिका गुप्ता
एडलवाइस म्यूचुअल फंड की सीईओ राधिका गुप्ता ने एक पॉडकास्ट में 'फंड मैनेजर की औसत सैलरी पर बातचीत की है। उन्होंने बताया, "निर्भर करता है, यंग ऐनालिस्ट के लिए सैलरी ₹20 लाख से शुरू होती है और करोड़ों रुपए तक जाती है। हम जब हायर करते हैं तो हम यह नहीं देखते कि हमें आईआईएम से चाहिए।"