'200 किलोग्राम चांदी कहां गई, राम मंदिर ट्रस्ट ने रसीद भी नहीं दी'; सिंधी समाज ने मांगा जवाब
विश्व सिंधी सेवा संगम के इंटरनैशनल प्रेसिडेंट डॉ. राजू मनवानी ने बताया है कि उन्होंने 26 जनवरी 2021 को अयोध्या में महासचिव चंपत राय को ₹1.5 करोड़ कीमत की 200 किलो चांदी दान की थी। अब इसकी कीमत लगभग ₹5 करोड़ पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें दान की गई चांदी की कोई रसीद नहीं मिली है।