₹200 दिहाड़ी कमाने वाले मज़दूर को मिला हीरा एमपी में नीलामी में ₹2.21 करोड़ में बिका
पन्ना (एमपी) में स्वामी दीन पाल नामक मज़दूर को 3 महीने पहले खुदाई में मिला 32.80 कैरेट का हीरा नीलामी में ₹2.21 करोड़ में बिका है। मात्र ₹200-₹300 पर दिहाड़ी करने वाले स्वामी ने मई 2024 में अपने खेत में खदान बनवाकर खुदाई शुरू की थी। बकौल स्वामी, इससे वह अपने बेटों के लिए ज़मीन खरीदेंगे और पक्का मकान बनवाएंगे।