₹2000 के 98% नोट वापस आए, अब भी बाज़ार में हैं ₹6,691 करोड़ के ऐसे नोट: RBI
आरबीआई ने बताया है कि चलन से वापस लिए जाने के बाद से 31 दिसंबर 2024 तक ₹2000 के 98.12% नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आए हैं। आरबीआई के अनुसार, ₹6,691 करोड़ मूल्य के ऐसे नोट अब भी लोगों के पास या बाज़ार में हैं। ₹2000 के नोट अब भी आरबीआई के ऑफिस में जमा कराए जा सकते हैं।