₹2000 करोड़ के रियल एस्टेट घोटाले में ED की छापेमारी, ₹6.3 करोड़ कैश व ₹7.5 करोड़ के गहने बरामद
ईडी ने अर्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (ईआईएल) और उसकी ग्रुप कंपनियों के दिल्ली-गुरुग्राम स्थित करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, मौके से ₹6.3 करोड़ नकदी, ₹7.5 करोड़ के गहने, चांदी की सिल्लियां, लग्ज़री घड़ियां आदि मिली हैं जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं। कंपनी पर 19,425+ घर खरीदारों व निवेशकों से करीब ₹2024.45 करोड़ वसूलने का आरोप है।