₹2000 तक के ट्रांज़ैक्शन के लिए पेमेंट एग्रीगेटर्स से वसूला जा सकता है 18% GST: रिपोर्ट
एक खबर के अनुसार, जीएसटी काउंसिल 9 सितंबर को अपनी बैठक में डेबिट और क्रेडिट कार्ड के ज़रिए ₹2,000 तक के डिजिटल ट्रांज़ैक्शन की सुविधा के लिए पेमेंट एग्रीगेटर्स पर 18% जीएसटी लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। अगर सरकार ने इस पर सर्विस टैक्स लगाना शुरू किया तो एग्रीगेटर्स यह बोझ दुकानदारों पर डाल सकते हैं।