₹2000 से ऊपर चढ़ेंगे ल्यूपिन के शेयर: एक्सपर्ट अनुज सिंघल
मार्केट एक्सपर्ट व 'सीएनबीसी आवाज़' के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा है कि फार्मास्यूटिकल कंपनी ल्यूपिन के शेयर स्टॉक मार्केट में ₹2000 के ऊपर कारोबार करेंगे। सिंघल ने कहा कि बजाज फाइनेंस और यूबीएल के शेयरों में भी अच्छी तेज़ी देखने को मिल सकती है। गौरतलब है, ल्यूपिन के शेयर बुधवार को सर्वकालिक उच्च स्तर ₹2,029.95 पर पहुंच गए।