₹21 करोड़ में नीलाम हो सकती है 18वीं सदी में बनाई गई मशहूर पेंटर जॉर्ज स्टब्स की पेंटिंग
यूके के मशहूर पेंटर जॉर्ज स्टब्स द्वारा एक कुत्ते की 18वीं सदी में बनाई गई दुर्लभ पेंटिंग नीलाम की जाएगी। नीलामीकर्ताओं का अनुमान है कि यह पेंटिंग ₹15 करोड़-₹21 करोड़ तक की कीमत पर नीलाम हो सकती है। बकौल रिपोर्ट, आखिरी बार इस पेंटिंग की नीलामी 1972 में की गई थी और उस समय यह ₹31 लाख में बिकी थी।