₹22 करोड़ की घड़ी पहने नज़र आए अनंत अंबानी, दुनिया में बनी हैं ऐसी केवल 3 घड़ियां
अनंत अंबानी हाल ही में रिचर्ड मिल आरएम 52-04 स्कल ब्लू सफायर घड़ी पहने नज़र आए जिसकी कीमत ₹22 करोड़ है। लग्ज़री वॉच स्टोर विंटेज ग्रेल के मुताबिक, दुनिया में ऐसी केवल 3-घड़ियां बनाई गई हैं। रिचर्ड मिल आरएम 52-04 को नीलम के सिंगल टुकड़े से बनाया गया है और इसपर समुद्री डाकू की खोपड़ी व क्रॉसबोन बनी हुई है।