22 साल पहले फ्रीज़ किए गए भ्रूण से ग्रीस में 54 वर्षीय महिला ने दिया बच्ची को जन्म
54 वर्षीय ग्रीक महिला ने 22 साल से अधिक समय तक फ्रीज़ किए गए भ्रूण की मदद से एक बच्ची को जन्म दिया है। भ्रूण को मार्च 2004 में क्रायोप्रिज़र्व किया गया था और दिसंबर 2025 में ट्रांसफर किया गया। दंपति ने अपने 21-वर्षीय बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक और बच्चा करने का फैसला किया था।