₹221 करोड़ में मुंबई में बिका 70 साल पुराना बंगला 'लीला', मिला हुआ है हेरिटेज का दर्जा

'एचटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के जुहू तारा रोड स्थित सी-फेसिंग बंगला लीला ₹221 करोड़ में बिका है। नानावती मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से जुड़े परिवार ने 70 साल पुराने ग्रेड IIB हेरिटेज दर्जा प्राप्त इस बंगले को नोटनदास ज्वेलर्स ग्रुप को बेचा है। 1,335 वर्ग मीटर में बने दो मंजिला बंगले का बिल्ट-अप एरिया 8480.68 वर्ग फुट है।

Load More