₹225 करोड़ में बनकर तैयार हुआ है दिल्ली में कांग्रेस का 5 मंज़िला मुख्यालय 'इंदिरा भवन'
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया है कि दिल्ली में 9ए कोटला रोड स्थित पार्टी के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' को बनाने में करीब ₹225 करोड़ खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यालय की 5-मंज़िला इमारत 2,100 वर्ग मीटर में बनी है जिसमें 276-सीटों वाले ऑडिटोरियम समेत कई मीटिंग रूम्स हैं। मुख्यालय में 264 कलाकृतियां और चित्र लगे हैं।