₹23 लाख/वर्ष सैलरी का ऑफर ठुकराकर शख्स ने ली ₹18 लाख/वर्ष वाली नौकरी, दोस्त ने बताई वजह
मार्केटिंग प्रोफेशनल देव कटारिया के मुताबिक, उनके एक दोस्त ने ₹23 लाख/वर्ष सैलरी का ऑफर ठुकराकर ₹18 लाख/वर्ष सैलरी वाली नौकरी ली है क्योंकि उसमें 5-दिन का हाइब्रिड वर्क कल्चर है और कंपनी वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए जानी जाती है। वहीं, ₹23 लाख ऑफर करने वाली कंपनी में 6-दिन काम करना होता है और रिमोट वर्क का विकल्प नहीं है।