'24 घंटे में पैन अपडेट करो वरना ब्लॉक होगा अकाउंट' मेसेज को लेकर सरकार ने किया आगाह
सोशल मीडिया पर एक फर्ज़ी मेसेज वायरल हुआ है जिसमें ग्राहकों को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने 24 घंटे में अपना पैन कार्ड अपडेट नहीं किया तो उनका इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाता ब्लॉक हो जाएगा। पीआईबी ने कहा, "भारतीय डाक कभी ग्राहकों को ऐसे मेसेज नहीं भेजता...कभी अपने व्यक्तिगत और बैंक विवरण किसी से साझा न करें।"