₹25,000 की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में ई-रिक्शा पर दिखीं, बहन व दोस्त भी साथ आए नज़र
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार ₹25,000 की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे को नेपाल में ई-रिक्शा पर देखने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही उसकी एक तस्वीर अपनी बहन रश्मि, ड्राइवर और दोस्त के साथ सामने आई है। इस बीच श्रद्धा ने वीडियो जारी कर हत्या के आरोपों से इनकार किया है।