पिज़्ज़ा हट की मूल कंपनी यम ब्रैंड्स अपनी चेन को $2.7 बिलियन (करीब ₹25,500 करोड़+) में बेच रही है। Yum China चीन में मौजूद स्टोर्स को लगभग $1.2 बिलियन में खरीदेगी जबकि बाकी कारोबार प्राइवेट इक्विटी फर्म लॉन्ग रेंज कैपिटल $1.5 बिलियन में अधिग्रहित करेगी। पिज़्ज़ा चेन कई वर्षों से वित्तीय चुनौतियों और कमजोर प्रदर्शन का सामना कर रही है।