'25 अगस्त का रहस्यमयी खुलासा' निकला बड़ा स्कैम, 1 दिन में लोगों ने गंवाए ₹40 करोड़
सोशल मीडिया पर '25-अगस्त 2026' को बड़े खुलासे के दावे से चलाए गए एक रहस्यमयी कैंपेन से क्रिएटर ने बिना चेहरा दिखाए कथित तौर पर 1-दिन में करीब ₹40 करोड़ कमा लिए। बकौल रिपोर्ट्स, 25-अगस्त को क्रिएटर ने टेलीग्राम पर वीडियो जारी किया जिसके लिए करीब ₹500-₹500 मांगे गए और वीडियो में केवल 'समय बर्बाद न करें' का संदेश था।