₹25 लाख के होम लोन पर कितनी बनेगी EMI? बैंक कितना वसूलेगा ब्याज, समझें 20 साल का कैलकुलेशन
₹25 लाख के होम लोन पर ब्याज दर आमतौर पर 7.4-10% के बीच होती है जिससे कुल ब्याज का बोझ लाखों रुपए तक पहुंच सकता है। इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस (0.5%-2%), लीगल चार्ज, मॉर्गेज और प्रीपेमेंट चार्ज जैसे खर्च भी देने होते हैं। ET Now के मुताबिक, बैंक और ब्याज दर के हिसाब से EMI करीब ₹20,000-22,500/माह बन सकती है।