₹250 रोज़ डालकर इस सरकारी स्कीम से मिल सकते हैं ₹42 लाख
1 वर्षीय बच्ची के सुकन्या समृद्धि खाते में रोज़ ₹250 निवेश कर ₹42 लाख का फंड बनाया जा सकता है। ग्रो कैलकुलेटर के मुताबिक, सालाना करीब ₹91,250 निवेश करने पर 15 साल में ₹13.68 लाख जमा होंगे। 8.2% दर से अनुमानित ब्याज करीब ₹28 लाख हो सकता है। 2047 में मैच्योरिटी पर पैसा बढ़कर करीब ₹42,14,277 हो सकता है।