₹2500 करोड़ का IPO लाएगी लॉजिस्टिक्स कंपनी शैडोफैक्स, SEBI के पास जमा किए ड्राफ्ट पेपर

फ्लिपकार्ट समर्थित लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप शैडोफैक्स ने आईपीओ के लिए सेबी के पास गोपनीय तरीके से ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। कंपनी की इस आईपीओ के ज़रिए ₹2,000-2,500 करोड़ जुटाने की योजना है। आईपीओ में नए शेयर और ओएफएस का हिस्सा बराबर-बराबर हो सकता है। शैडोफैक्स ई-कॉमर्स, फूड डिलीवरी, फार्मा और ग्रॉसरी सेक्टर में हाइपरलोकल डिलीवरी सेवाएं देती है।

Load More